Saturday, August 14, 2010

BJP deligates meet PM

दिल्ली : नेपाल मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली, 14 अगस्त । नेपाल में दिन-प्रतिदिन बिगडते जा रहे हालात पर चिंता जताते हुए भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व राष्टन्ीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने की। प्रधानमंत्री से नेपाल में लोकतंत्र बहाली के मुद्दे पर भाजपा ने विस्तृत बातचीत की और नेपाल में लोकतंत्र बहाली के लिए हर मुद्दे पर सरकार का साथ देने का वादा किया।

पडोसी देश में लोकतंत्र बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए गाजियाबाद के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लिए यह बेहद जरुरी है कि नेपाल में लोकतंत्र बहाल हो। उन्होंने कहा कि नेपाल की जनता लोकतंत्र चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि पडोसी देश के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए सरकार के हर फैसले में भाजपा उनका साथ देगी।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि नेपाल की जनता देश में स्वस्थ्य लोकतंत्र चाहती है। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व वहां शांति बहाली को बार-बार बाधा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार के हर उस कदम में सरकार के साथ खडी रहेगी जिससे पूर्वी सीमा पर स्थिति पडोसी देश में शांति बहाली को बल मिलता हो। प्रधानमंत्री के साथ हुई इस औपचारिक मुलाकात में राजनाथ सिंह के साथ उत्ताराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और दिल्ली के एक विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय जौली भी उपस्थित थे।

1 comment: